स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की कार्रवाई ने चिंता बढ़ा दी है. भारतीय जहाज को रोकने और फायरिंग की घटनाओं ने समुद्री सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया है. इस घटनाक्रम से वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है, जबकि क्षेत्र में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं