गर्मी अब सिर्फ दिन में नहीं सताती… अब रातें भी लोगों को चैन से सोने नहीं दे रहीं. पूरा देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है, लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. पहले गर्मी का असर दिन में ज्यादा महसूस होता था, लेकिन अब रात में भी तापमान दिन को टक्कर दे रहा है. यही वजह है कि बिजली की खपत का पूरा पैटर्न बदलने लगा है. पहले दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग दोपहर के समय होती थी. क्योंकि उस समय ऑफिस, दुकानें और फैक्ट्रियां चल रही होती थीं और गर्मी भी चरम पर होती थी. अब गर्मी दिन और रात में भेदभाव नहीं कर रही है. जानें क्या है इसके पीछे की वजह…