बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ने से सिर्फ सिलेंडर महंगा नहीं होता बल्कि इससे गैस की कीमत भी बढ़ती है और इसका असर सीधे तौर पर खाने, पीने, रोटी के कारोबार पर पड़ता है. इसके कारण महंगाई बढ़नी शुरू हो जाती है.