उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और चमोली के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. ऋषिकेश और हरिद्वार में लगातार बारिश के चलते नदी उफान पर है. तेज बहाव के कारण एक स्कूटी सवार फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाया. नैनीताल में पहाड़ी फिसलन से पहले भी नुकसान हुआ था और अब मॉनसून के लौटने से खतरा बढ़ गया है.