उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बुधवार शाम उस समय सरेआम हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिला यूट्यूबर्स के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.