लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी, 2029 से महिलाओं को मिलेगा आरक्षण. महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने के उद्देश्य से लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभी लागू नहीं हो सका है. अब सरकार इसे जल्द लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार संसद में संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें 2011 की जनगणना को आधार बनाकर परिसीमन और सीटों में वृद्धि का प्रस्ताव शामिल होगा