धुरंधर 2 से मची खलबली. बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट. धुरंधर 2 की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा लगातार बना हुआ है, जिसका असर दूसरी फिल्मों की रिलीज डेट पर साफ दिख रहा है. इस बार इसका असर भूत बंगला पर पड़ा है, जिसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं. पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दिया गया है