सीएम योगी ने सदन में समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में स्थिति बेहद खराब थी. सत्ता के संरक्षण में गुंडे और माफिया सक्रिय थे और एक समानांतर सरकार चला रहे थे. गुंडा टैक्स और अवैध वसूली आम बात थी. हर जिले में एक माफिया का दबदबा था, जो प्रदेश को बेचैन करता था.