स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सरकारी जमीन पर TMC द्वारा बनाए गए अवैध दफ्तर को गिराया. अधिकारियों ने बताया कि जमीन खाली करने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसे अनदेखा किया गया. इसके बाद बुलडोजर से कार्यवाही की गई. यह कार्रवाई केंद्र सरकार के अधीन आने वाली जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए की गई है.