असम चुनाव के एग्जिट पोल ने साफ संकेत दिए हैं कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी मजबूत स्थिति में है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सत्ता की हैट्रिक की ओर बढ़ता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए वापसी का रास्ता अब भी मुश्किल नजर आ रहा है. अब सभी की नजर 4 मई के नतीजों पर टिकी है, जो सियासी तस्वीर साफ करेंगे.