आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि मौजूदा फॉर्म और रिकॉर्ड को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए था. अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि सूर्यकुमार को कप्तानी देना एक सीधा फैसला था. उन्होंने याद दिलाया कि जुलाई 2024 से भारतीय टीम ने सूर्यकुमार की कप्तानी में एक भी टी 20 सीरीज नहीं गंवाई और टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप भी जीता