गुजरात के अमरेली जिले के गांव में करीब ढाई साल के शेर की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना शेत्रुंजी नदी किनारे की है, जहां शेरों की आवाजाही रहती है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शेर पानी की तलाश में या मूवमेंट के दौरान कुएं के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से गिर गया.