पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर अमित शाह की रणनीति मानी जा रही है. बूथ मैनेजमेंट, जमीनी पकड़ और लगातार कैंपेनिंग के जरिए पार्टी ने हर स्तर पर मजबूत नेटवर्क तैयार किया. शाह ने सिर्फ रैलियों तक सीमित न रहकर सीधे कार्यकर्ताओं और वोटर्स तक पहुंच बनाई, जिससे चुनावी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिला.