ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. इस हमले के बाद अब पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने टीएमसी का साथ देते हुए बीजेपी की कड़ी निंदा की.