धनु
nine of pentacles
आज का दिन आप के लिए अन्य पर अपना प्रभाव बनाए रखने और महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में मददगार है. मनोनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे. करीबियों के साथ सुखद पल बांटेंगे. रचनात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. भावनात्मक मामलों मे प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. लोगों का समर्थन मिलेगा. शुभ सूचनाओं में वृद्धि बनी रहेगी.
आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. दोस्तों व परिचितों का समर्थन प्राप्त होगा. व्यवस्था पर बल बनाए रखेंगे. घर में सहजता रहेगी. अवरोधों को दूर करने के प्रयास बढ़ाएंगे. विविध गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे. जीवनशैली आकर्षक रहेगा. बेहतर कर दिखाने का भाव रहेगा. दबाव में नहीं आएंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संतुलित रखेंगे. शारीरिक स्थिति बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य लाभ के प्रयास बढ़ाएंगे.
आर्थिक स्थिति: विविध प्रयासों में तेजी आएगी. कारोबार मजबूत बनाएंगे. चर्चा में उत्साह रखेंगे.
रिश्ते: घरवालों की सलाह का सम्मान करेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा