धनु
strength
आज का दिन आप के लिए अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने और सहजता से सभी कार्य कर पाने में सहयोग देने वाला है. विविध कार्यों में आंतरिक शक्ति से परिणाम संवारेंगे. स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर ध्यान दें. व्यवस्था मजबूत बनाए रखेंगे. भावनाओं पर काबू बढ़ाएंगे. कामकाजी दबाव में नहीं आएंगे. करीबियों की अपेक्षाओं से प्रभावित नहीं होंगे.
कारोबारी गतिविधियों में जल्दी में फैसले लेने से बचेंगे. घर के लोग सहयोग रखेंगे. औरों से किए वादे पूरे करेंगे. आवश्यक सूचना मिल सकती है. अनुभव का लाभ लेंगे. चालाक लोंगों के संग साथ से बचेंगे. बहकावे में नहीं आएंगे. निजी मामले प्रभावित रहेंगे. वातावरण को पक्ष में बनाए रखेंगे. विविध विषयों में धैर्य बढ़ा रहेगा.
स्वास्थ्य: अनुशासन पर जोर बढ़ाएंगे. शारीरिक सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य बल पाएगा.
आर्थिक स्थिति: वित्तीय मामले सकारात्मक रहेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. साथी प्रभावित रहेंगे.
रिश्ते: घर में सहजता रहेगी. करीबियों से बनाकर चलेंगे. अपनों के लिए प्रयास बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा