Kal Ka Rashifal 26 June 2026: मीन राशि वाले स्मार्ट वर्किंग से बिजनेस बढ़ाएंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 26 June 2026: आत्मविश्वास बनाए रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेन-देन से बचें. अनुबंधों का पालन करें. स्मार्ट डिले की नीति पर जोर दें. नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

Advertisement
Kla Ka Rashifal 26 june: बजट के अनुसार चलें. अपनी कला और कौशल से आप अपनी जगह बनाएंगे Kla Ka Rashifal 26 june: बजट के अनुसार चलें. अपनी कला और कौशल से आप अपनी जगह बनाएंगे

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

मेष
कल के दिन मेष राशि के जातकों को अपने जरूरी कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लेने पर विशेष जोर बनाए रखना होगा. आर्थिक क्षेत्रों में अचानक से उन्नति के अवसर बने रहेंगे, इसलिए किसी भी संकेत को अनदेखा न करें. परिजनों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा, जो आपके उत्साह को बढ़ाएगा. वाणी और व्यवहार में सहज संतुलन बनाकर चलें. सूझबूझ के साथ आगे बढ़ना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें. स्वास्थ्य संबंधी संकेतों के प्रति अपनी सजगता बनाए रखें. वार्ता में गंभीरता दिखाएं और सहनशील बनें. कोई भी सीख या सलाह आपके काम आ सकती है.

Advertisement

विरोधियों से सजग रहने की आवश्यकता है. आय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. अप्रत्याशित सूचना मिल सकती है. जिम्मेदारों से सलाह लेते रहें. धैर्य, अनुशासन व नियंत्रण बनाए रखें. वित्तीय चर्चाओं में पहल करने से बचें. विविध प्रयास सामान्य रहेंगे. परिस्थितियों से सामंजस्य बनाकर चलें. चुनौतियां उभर सकती हैं, इसलिए सूझबूझ से लक्ष्य साधें और सतर्कता बनाए रखें.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल | शुभ अंक: 6, 8 और 9

कल का उपाय: राक्षसों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. रसीले फलों और मिष्ठान्न का वितरण करें. विनम्रता बढ़ाएं.

वृष
वृष राशि वालों के लिए कल कार्यक्षेत्र के वातावरण में तेज सुधार आएगा. महत्वपूर्ण मामलों को अपने पक्ष में बनाने के अवसर बढ़ेंगे. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे. भूमि एवं घर-मकान के मामले आपके पक्ष में बनेंगे. साझा प्रयास बेहतर परिणाम देंगे. स्थायित्व पर आपका जोर रहेगा. आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा. विभिन्न कार्यों में गति बनाए रखें. आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. आत्मविश्वास से परिणामों को संवारेंगे.

Advertisement

औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी. महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. विविध प्रयासों में तेजी आएगी.  सहकारिता में विश्वास बढ़ेगा. वाणिज्यिक और आर्थिक मामले संवरेंगे. व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण प्रयास बनाए रखेंगे. परस्पर सहयोग का भाव रहेगा.


शुभ रंग: ओपल व्हाइट | शुभ अंक: 6, 8 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. रसीले फलों का वितरण करें. वादा पूरा करें.

मिथुन
मिथुन राशि के जातक महत्वपूर्ण मामलों को समय से पहले पूरा कर लेने का प्रयास करें. दोपहर के बाद कामकाज में सामान्य रूटीन स्थिति रहेगी. लेनदेन में सजगता बनाए रखें.  बजट के अनुसार चलें. अपनी कला और कौशल से आप अपनी जगह बनाएंगे. धूर्त लोगों से दूरी बनाकर रखें. लिखापढ़ी में सजगता बरतें. आत्मविश्वास बनाए रखें. सहज गति से आगे बढ़ते रहें. उधार के लेन-देन से बचें. अनुबंधों का पालन करें. स्मार्ट डिले की नीति पर जोर दें. नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

पेशेवरता बनी रहेगी. आय-व्यय का स्तर ऊंचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न दिखाएं. निजी प्रदर्शन में अच्छा करेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा.निवेश पर जोर बनाए रखें. कारोबारी अवसरों को भुनाएं. वित्तीय गतिविधियां साधारण रहेंगी. खर्च पर अंकुश रखें.  ठगों से बचें.

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 5, 6 और 8

Advertisement

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. मिष्ठान्न का वितरण करें. तर्क रखें.

कर्क
मित्रों का साथ और सकारात्मक नजरिया कर्क राशि वालों को श्रेष्ठ कार्यों के लिए प्रेरित करेगा. आप मन की बात कह पाएंगे. संबंधों में सहजता बनाए रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. आप सबका सहयोग पाएंगे. भ्रमण और मनोरंजन में रुचि रहेगी. सीखने-सिखाने पर जोर देंगे. बौद्धिक पक्ष बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करेंगे. पेशेवरता बनाए रखेंगे. भावनात्मक बातों में सहजता बरतें. परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

पेशेवर सफलता बढ़त पर बनी रहेगी. लाभ संवरेगा. कार्य प्रदर्शन बेहतर होगा. विभिन्न स्रोतों से आय बनेगी. करियर पर फोकस बना रहेगा.वित्तीय परिणाम सकारात्मक रहेंगे. बचत पर जोर बना रहेगा. लाभ पक्ष सुधरेगा. लेनदेन की बातचीत सफल होगी.


शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2, 5, 6 और 8

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. फल वितरित करें. पहल बढ़ाएं.

सिंह
सिंह राशि के जातक विभिन्न कार्यों में स्पष्टता बनाए रखें. भावनात्मक एवं सामाजिक उलझनों से बचने का प्रयास करें. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. सबके प्रति सम्मान का भाव रखें. तर्क और बहस से बचें. बड़ी सोच बनाए रखें और सबको साथ लेकर चलें. विनम्रता बनाए रखें. नौकरी-व्यवसाय में बल मिलेगा. व्यावसायिक योजनाएं रूटीन में आगे बढ़ेंगी. कामकाजी पक्ष संतुलित रहेगा. प्रबंधन उम्मीद से अच्छा रहेगा. स्वयं पर ध्यान बनाए रखें.

Advertisement

कारोबारी प्रयासों में सहजता रहेगी. करियर के मामले गति लेंगे. अनुशासन का पालन करें. आत्मविश्वास बढ़ाएं. आर्थिक मामले बेहतर बने रहेंगे. पद-प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. वाहनादि क्रय कर सकते हैं. व्यवसाय में तेजी रखेंगे.


शुभ रंग: मणि-माणिक्य के समान | शुभ अंक: 1, 3 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सहनशीलता बढ़ाएं.

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए घर से नजदीकी बनी रहेगी. करीबियों व परिजनों के बीच विश्वास बढ़ेगा. व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावपूर्ण प्रदर्शन रहेगा. कार्यव्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक कार्य पक्ष में बने रहेंगे. कारोबारी मामले अपेक्षा से बेहतर रहेंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जरूरी सूचनाएं प्राप्त होंगी. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. सहकारिता पर जोर रहेगा. विविध विषयों में पहल और पराक्रम बनाए रखेंगे.

पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. कामकाजी वातावरण में सहजता रहेगी. भेंटवार्ता में प्रभावी संवाद बनाए रखेंगे. आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी. मान-सम्मान बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाएंगे. लाभ बढ़ाएंगे.प्रिय की बात पर ध्यान देंगे. भावनात्मक विषयों में पहल करेंगे. साथियों का भरोसा बना रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी.


शुभ रंग: समुद्री | शुभ अंक: 5, 6 और 8

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. संपर्क बढ़ाएं.

Advertisement

तुला
तुला राशि के जातक घर में अपनों को समय दें. कार्यक्षेत्र में पहल और पराक्रम बनाए रखें. खानपान प्रभावपूर्ण रहेगा. वचन और वादे के पक्के रहेंगे. भ्रम व बहकावे में नहीं आएंगे. कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे. सबसे सामंजस्य बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. रूटीन को बेहतर रखेंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. जोखिम लेने से बचेंगे. सभी से बनाकर चलेंगे. विनम्रता बनी रहेगी.

पेशेवरता को बढ़ावा देंगे. पेशेवर वार्ताओं से जुड़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. तैयारी पर जोर देंगे.वाणिज्यिक चर्चाएं आगे बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. धन-धान्य में वृद्धि होगी. मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है. परिजनों का सहयोग मिलेगा. मित्रगण सहयोगी होंगे. घर में सुख-सौख्य रहेगा. परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा.

शुभ रंग: स्फटिक के समान | शुभ अंक: 6 और 8

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. अतिथि का सत्कार करें.

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए समय की चाल तेजी से पक्ष में बनने के संकेत हैं. लंबित कार्यों में सक्रियता बढ़ाएं. व्यापार को बेहतर बनाने की कोशिश होगी. रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे. विविध प्रयासों में तेजी आएगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा. साझीदारी में सफलता पाएंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. संवेदनशीलता पर जोर बनाए रखेंगे. पेशेवर लक्ष्यों पर ध्यान देंगे.

Advertisement

अनुकूलता बढ़ेगी. कला-कौशल को बल मिलेगा. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. साख-सम्मान बनाए रखेंगे. आर्थिक उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. वाणिज्यिक लक्ष्य पूरा करने पर जोर होगा.

शुभ रंग: चमकीला लाल | शुभ अंक: 6, 8 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. रूटीन संवारें.

धनु
धनु राशि के सभी क्षेत्रों में समय पर कार्य पूरे करने की कोशिश करें. आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. भूमि-भवन के कार्य बनेंगे. विविध कार्यों पर फोकस रहेगा. पेशेवरता से काम लेंगे. लेनदेन में साहस दिखाएंगे. नीति और नियमों का पालन करें. दान-धर्म में रुचि रहेगी. लापरवाही न बरतें. रिश्तों में सुधार और संवार के प्रयास बनाए रखेंगे. घर में सामंजस्य रहेगा.

 वाणिज्यिक विषय गति लेंगे. नौकरीपेशा बेहतर करेंगे. करियर-व्यापार पर फोकस रहेगा. जल्दबाजी नहीं दिखाएं. आर्थिक लेनदेन में सजगता बढ़ाएं. निवेश पर ध्यान दें. विरोधी सक्रियता दिखाएंगे.भावनात्मक संवाद में सावधानी बढ़ाएं. संबंध सामान्य रहेंगे. प्रियजनों की अनदेखी से बचें.


शुभ रंग: क्रीम कलर | शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. धैर्य बढ़ाएं.

मकर
मकर राशि वाले कार्य-व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सबका साथ बनाए रखने की कोशिश होगी. व्यक्तित्व और प्रबंधन प्रभावी बना रहेगा. परीक्षा-प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. सूझबूझ से काम लेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. कारोबार में हितलाभ संवरेगा. पैतृक पक्ष मजबूत रहेगा.
अवसरों को भुनाएंगे. कार्यकुशलता बढ़ेगी. प्रबंधन से सहयोग प्राप्त होगा.आर्थिक निर्णय लेंगे. बड़ी उपलब्धियों की प्राप्ति संभव होगी. वित्तीय मामले संवरेंगे.

Advertisement

शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 6, 8 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सक्रिय रहें.

कुंभ
कुंभ राशि वाले भाई-बंधुओं से स्नेह और विश्वास बढ़ाएंगे. साहस-पराक्रम से राह बनाएंगे. वाणिज्यिक संवाद व मेलजोल में रुचि दिखाएंगे. इच्छित सफलताओं से उत्साहित रहेंगे. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. लेनदेन में संकोच हटेगा. भवन-वाहन के प्रयास फलेंगे. प्रबंधकीय गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी.

प्रबंध कार्यों में सहज रहेंगे. योजनाएं गति लेंगी. लक्ष्य पाने के प्रतिशत में सुधार आएगा. आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. लाभ बल पाएगा. लंबित विषय हल होंगे.प्रिय की खुशी बढ़ाएंगे. भावनात्मक मामलों में सामंजस्य रखेंगे. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.


शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 6 और 8

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. तेजी रखें.

मीन
मीन राशि के लिए दोपहर से भाग्य की चाल बेहतर होगी. परिवार में आदर और स्नेह बनाए रखेंगे. संबंधों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक विषयों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे. कामकाजी विषयों में प्रबंधन पर जोर होगा. धार्मिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. कला-कौशल से लक्ष्य साधेंगे. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. मित्रगण सहायक होंगे. आर्थिक एवं सामाजिक विषय पक्ष में रहेंगे.

कार्यों में तेजी रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. व्यापार पर फोकस रहेगा. धन-धान्य में वृद्धि होगी. कार्य-व्यापार में जोखिम लेने की सोच बढ़ेगी. करीबियों के समक्ष बड़प्पन दिखाएंगे. रिश्तों में सकारात्मकता रहेगी. मन की बात कहेंगे.

शुभ रंग: स्वर्णिम | शुभ अंक: 3, 6, 8 और 9

कल का उपाय: देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. तीर्थ जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »