मेष राशि (Aries): लक्ष्य पर रहेगा पूरा फोकस
मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन पेशेवर अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखने का है. कार्यक्षेत्र में आपको उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जिससे आपका संकोच दूर होगा. करीबियों के साथ आपका व्यवहार प्रभावपूर्ण रहेगा और लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. हालांकि, जल्दबाजी और अहंकार से बचना बेहद जरूरी है. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं.
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 1, 6, 7 और 9
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. त्याग भाव रखें.
वृष राशि (Taurus): साझीदारी और करियर में रहेगा प्रभाव
वृष राशि वाले कल आवश्यक प्रयासों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने पर आपका विशेष जोर रहेगा. सहकारिता और साझीदारी में आपकी रुचि बढ़ेगी. करियर-कारोबार में आप प्रभावी रहेंगे और प्रबंधन के कार्य आसानी से सधेंगे. भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा और लाभ की स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 1, 4, 6 और 7
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सद्भाव बढ़ाएं.
मिथुन राशि (Gemini): धन-संपत्ति में वृद्धि के संकेत
मिथुन राशि के लोग कल कुल-कुटुम्ब से बेहतर तालमेल बनाए रखेंगे. परिवार के लोगों से भेंट बढ़ेगी और पेशेवर कार्यगति तेज रहेगी. संस्कार एवं परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा. धन संपत्ति में वृद्धि के स्पष्ट संकेत हैं. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे और सामाजिक कार्यों को बल मिलेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. भव्यता बढ़ाएं.
कर्क राशि (Cancer): रचनात्मक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
कर्क राशि के जातक कल रचनात्मक कार्य करने में आगे रहेंगे. आप परिचितों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे और घर-परिवार से नजदीकी बढ़ेगी. योजनाओं पर अमल बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क में आप सहज रहेंगे. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 6 और 7
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. नया सोचें.
सिंह राशि (Leo): बजट और खर्चों पर नियंत्रण रखें
सिंह राशि वालों को कल अपना खर्च बजट के अनुसार बनाए रखने पर जोर देना चाहिए. निवेश की अधिकता से वित्तीय दबाव बढ़ सकता है. विदेशी मामलों में सक्रियता आएगी. लेनदेन में सूझबूझ और सतर्कता बनाए रखें. किसी भी तरह के प्रलोभन में आने से बचें और वादे निभाएं.
शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 4 और 7
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. दबाव से बचें.
कन्या राशि (Virgo): कारोबार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
कन्या राशि के जातकों के लिए कल कारोबार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी. कामकाजी गतिविधियों में तेजी आएगी और लक्ष्य पाने पर जोर रहेगा. सुखद यात्रा के संकेत हैं और कोई शुभ सूचना मिल सकती है. लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. दान बढ़ाएं.
तुला राशि (Libra): पद-प्रतिष्ठा और प्रबंधन में मिलेगी सफलता
तुला राशि के लोग कल प्रभावशाली लोगों से अपना काम निकालने में सफल होंगे. करियर-कारोबार के मामले गति लेंगे. चर्चा और संवाद में उत्साह बना रहेगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पैतृक मामलों में सुधार होगा.
शुभ रंग: ओपल कलर
शुभ अंक: 1, 4, 6 और 9
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सहकार बढाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य की मदद से मिलेंगे वांछित फल
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल भाग्य की मदद से सभी विषय वांछित फल प्रदान करेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा लाभ बना रहेगा. धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़ेंगे. आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1, 6 और 9
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. संकल्प भाव बढ़ाएं.
धनु राशि (Sagittarius): रुटीन और अनुशासन पर दें ध्यान
धनु राशि के जातक कल कार्यक्षेत्र में सहज गति बनाए रखें. धूर्तों की सक्रियता से थोड़ी प्रतिकूल स्थिति निर्मित हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें. रुटीन पर फोकस रखें और स्वास्थ्य की अनदेखी करने से बचें.
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 1, 3 और 6
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सहनशीलता बढ़ाएं.
मकर राशि (Capricorn): दाम्पत्य में बढ़ेगा प्रेम और विश्वास
मकर राशि के लोग कल सहयोगियों के साथ मिलकर श्रेष्ठ कार्यों को गति देंगे. भूमि-भवन से जुड़े विषयों में स्पष्टता बढ़ेगी. प्रियजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी और दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास मजबूत होगा.
शुभ रंग: स्फटिक के समान
शुभ अंक: 4, 6 और 8
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. वादा निभाएं.
कुंभ राशि (Aquarius): सूझबूझ से ठगी और जिद से बचें
कुंभ राशि वाले कल कार्य-व्यापार में हड़बड़ी न दिखाएं. पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और सफेदपोष ठगों से बचाव रखें. विवेक और विनम्रता बनाए रखें. मेहनत और लगन से उचित दिशा में बढ़त बनाएंगे.
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 1, 4, 6 और 8
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. सावधान रहें.
मीन राशि (Pisces): उम्मीद से बेहतर रहेगा प्रदर्शन
मीन राशि के जातक कल विविध मामलों में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में सुख-सौख्य का वातावरण रहेगा. मित्रों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आप आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.
शुभ रंग: पेल कलर
शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9
कल का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. 'ओम् शुं शुक्राय नमः' का जाप करें. मित्र बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा