कर्क
the moon
आज का दिन आप के लिए आशंकाओं को स्वयं पर हावी न होने देने की कोशिश बनाए रखने पर जोर देने वाला है. आगामी योजनाओं को लेकर अस्पष्टता बनी रह सकती है. अनजाने भय व भ्रम कार्यगति प्रभावित कर सकते हैं. भूलचूक की स्थिति से बचे. कारोबारी परिणाम प्रभावित हो सकते है. सहजता और सजगता बनाए रखें.
वाणिज्यिक योजनाओं की जानकारी साझा करने से बचें. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. वाणिज्यिक मामलों में निवेश के मौके बढ़े हुए रहेंगे. सामंजस्यता बनाए रखें. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. विनय विवेक से कार्य करें. विविध कार्यों में संतुलित ढंग से आगे बढ़ते रहने पर जोर दें. जिम्मेदारियों को हर हाल निभाएं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें.
स्वास्थ्य: शारीरिक असहजताएं उभर सकती हैं. मौसम संबंधी सजगता बढ़ाएं. रुटीन बनाए रहें.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक स्थितियों पर अंकुश बनाए रखेंगे. कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएं. लोभ में न आएं.
रिश्ते: घर में सहज रहें. रिश्तों में संवेदनशीलता रखें. वादविवाद पर अंकुश रखंे. करीबियों को सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा