कर्क
seven of wands
आज का दिन आप के लिए विरोधियों की चालाकियों से बचाव बनाए रखने वाला है. रणनीतिक सफलता से अपनी स्थिति को मजबूत रखेंगे. गैर महत्व के कार्यों में ऊर्जा नष्ट करने से बचें. लोग प्रयासों को सराहेंगे. सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें. निजी मामलों में अनुकूलन बनाए रखें. विविध प्रयासों से समस्याओं का हल निकाल सकते हैं.
धोखेबाजों केी संगति से दूर रहें. समकक्षों को साथ बनाए रखें. परिचितों के साथ वक्त बिताएंगे. वाणिज्यिक कार्यों में धैर्य बनाए रखें. विभिन्न मोर्चों पर चतुराई से राह बनाएंगे. जरूरी निर्णय ले सकते हैं. परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा. आदर सम्मान का भाव बना रहेगा. अन्य लोगों से सूचनाएं साझा करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य साधारण रहेगा. ऊर्जा के संरक्षण का प्रयास करें. मौसमी बीमारियों से बचाव रखें.
आर्थिक स्थिति: महत्वपूर्ण कार्यों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे.
रिश्ते: घरवालों को अनदेखा न करें. करीबियों का विश्वास बनाए रखें. रिश्तेदारों से बनाकर चलें.
अरुणेश कुमार शर्मा