मेष
पेज आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए नए कार्य की रूपरेखा के निर्माण में मददगार है. वित्तीय मामले सकारात्मक बने रहेंगे. योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करीबी लोगों से सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. जरूरी संवाद में बढ़ाने में सफल होंगे. विविध मामलों में स्पष्टता बनाए रहेंगे. व्यर्थ बातों में नहीं आएंगे. विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रयास बनाए रखेंगे.
कार्यक्षेत्र में औरों के लिए मदद का भाव बनाए रखेंगे. विभिन्न मामलों में सक्रियता बनाए रखेंगे. नवीन संभावनाओं पर जोर रखेंगे. महत्वपूर्ण कार्य सहजता से कर सकेंगे. जरूरी कार्यों को प्राथमिकता में रखेंगे. लक्ष्यगत प्रयास जल्द पूरे करेंगे. विभिन्न मोर्चों पर बेहतर बनेंगे. सक्रियता से कार्य संवारेंगे. विरोधी बेअसर बने रहेंगे. आपसी
सहयोग बढ़ा रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी असहजताएं कम होंगी. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. दिनचर्या संतुलित रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे. वित्तीय कार्यों पर पकड़ बनाए रखेंगे. व्यवस्था के अनुरूप गति लेंगे.
रिश्ते: सबका सहयोग रहेगा. व्यक्तिगत संबंध मधुर बनेंगे. दोस्तों का साथ रहेगा. तालमेल बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा