Advertisement

धर्म

जानें, नंदी-योग का क्या पड़ता है आपकी राशि पर असर

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • 1/12

मेष राशि- मेष राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति को करियर को लेकर तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति आम तौर पर करियर में, खासतौर से नौकरी में, बार बार उतार चढ़ाव का सामना करता है. इस योग के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए शनिवार को सिरके या मूली का दान करना चाहिए.

  • 2/12

वृष राशि- वृष राशि वालों की कुंडली में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति के भाग्य में अवरोध आता है तथा व्यक्ति को पेट की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे व्यक्तियों को खान पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए तथा नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए.

  • 3/12

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की कुंडली में अगर नंदी योग हो तो दुर्घटना की बड़ी मजबूत संभावनाएँ बन जाती हैं, व्यक्ति को नींद ठीक से नहीं आती साथ ही वाहन बार बार परेशान करता है. इस योग के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए इस राशि के जातकों को पीपल के वृक्ष के नीचे हर शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

Advertisement
  • 4/12

कर्क राशि- कर्क राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन ख़राब होता है ,
व्यक्ति को मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है. इस योग के कुप्रभाव को समाप्त करने के लिए नित्य प्रातः शिव जी को जल अर्पित करें, सोमवार का उपवास रखें.

  • 5/12

सिंह राशि- सिंह राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, उसे हड्डियों तथा पेट की समस्या का सामना करना पड़ता है. इस योग के अशुभ प्रभाव को नष्ट करने के लिए सूर्य को नित्य प्रथ जल अर्पित करें साथ ही नित्य प्रातः गुड़ का सेवन करें.

  • 6/12

कन्या राशि- कन्या राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति को कर्ज की समस्या परेशान करती है. व्यक्ति को अर्श से फर्श का सामना करना पड़ता है. इस योग के कुप्रभाव को नष्ट करने के लिए हनुमान जी की उपासना करें, साथ ही नित्य प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Advertisement
  • 7/12

तुला राशि- तुला राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो संतान होने में बाधा आती है , बार बार गर्भपात होने का संकट बना रहता है. कभी कभी यहाँ संतान भी हों मुश्किल हो जाता है. इस योग के अशुभ प्रभाव को नष्ट करने के लिए नित्य प्रातः "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का १०८ बार जाप करना चाहिए.

  • 8/12

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो संपत्ति की समस्या हमेशा बनी रहती है . संपत्ति खरीदना एक समस्या होती है और बार बार मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ता है. इस योग का कुप्रभाव नष्ट करने के लिए मंगलवार का उपवास रक्खें साथ ही हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें.

  • 9/12

धनु राशि- धनु राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति को भाई बहनों का सहयोग नहीं मिलता या भाई बहन ही नहीं होते. ऐसे लोग बड़े क्रोधी होते हैं और क्रोध उनको काफी नुकसान करता है. इस योग को समाप्त करने के लिए शनिवार को काली वस्तुओं का दान करना चाहिए.

Advertisement
  • 10/12

मकर राशि- मकर राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो स्वास्थ्य की समस्या रहती है, व्यक्ति को लगातार रोगों का सामना करना पड़ता है. अकारण व्यक्ति बीमार रहता है. इस योग को नष्ट करने के लिए शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का नित्य प्रातः १०८ बार जाप करें.

  • 11/12

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति को रहस्यमयी विद्याओं में रूचि होती है. कभी कभी ऐसे व्यक्ति नशे और कुसंग के चक्कर में पड़ जाते हैं और जीवन बर्बाद कर बैठते हैं. इस योग के कुप्रभाव को नष्ट करने के लिए भगववान शिव की उपासना करना उत्तम होगा.

  • 12/12

मीन राशि- मीन राशि की कुंडलियों में अगर नंदी योग हो तो व्यक्ति को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ,
व्यक्ति का आय और व्यय हमेशा असंतुलित रहता है. इस योग के कुप्रभाव को नष्ट करने के लिए सूर्य को, हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें.

Advertisement
Advertisement