किसी भी तरह के आभूषण खरीदने का सबसे शुभ समय धनतेरस है, खासकर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का.
व्यवसाय से संबंधित सामान-
धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से संबंधित
कोई सामान खरीद सकते हैं जैसे- राइटर पेन, आर्टिस्ट ब्रश और स्टूडेंट
कॉपी-किताब खरीद सकते हैं. धनतेरस के दिन इन सामानों की पूजा करें.
चांदी के सिक्के-
अगर आप सोने के सिक्के नहीं खरीद पा रहे हैं तो चांदी
के सिक्के से भी लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिल जाएगा. चांदी के सिक्के किसी
को उपहार में देने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है
व्यवसायियों को धनतेरस के दिन बहीखाता के रजिस्टर और अकाउंट मेनटेन करना चाहिए. इस रजिस्टर को अपने घर के पश्चिम दिशा में रखें.
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे फ्रिज, ओवन, मोबाइल फोन, लैपटॉप इत्यादि भी खरीद सकते हैं. आप इन सामानों को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं.
गोमती चक्र-
सेहतमंद और संपन्नता के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र
खरीद सकते हैं. धनतेरस पर गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी
तिजोरी या लॉकर में रख दें.
झाड़ू-
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इससे घर की विपन्नता और आर्थिक संकट दूर जाते हैं.
स्वास्तिक-
यह भी कहा जाता है कि दरवाजे पर स्वास्तिक का एक चिह्न बनाने से भी सौभाग्य में वृद्धि होती है.
इस दिन धनिया के बीज खरीदने की भी परंपरा है. धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रख दें.