Vastu Alert: आप भी पुराने कपड़ों से लगातें है पोछा, बैंक बैलेंस हो सकता है जीरो!

Vastu Alert:वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने कपड़ों से पोछा लगाना शुक्र ग्रह को कमजोर कर बैंक बैलेंस खाली कर सकता है. जानें क्यों फटी टी-शर्ट और बनियान से घर की सफाई करना आपको कंगाल बना सकता है और इसके गंभीर नुकसान क्या हैं.

Advertisement
फटे-पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से होता है. फटे-पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से होता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

Vastu Tips: हम अक्सर घर में फटे-पुराने कपड़े, पुरानी टी-शर्ट या बनियान को फेंकने के बजाय उससे घर साफ करने लगते हैं. हमें लगता है कि यह बचत है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत घर की खुशहाली को छीन सकती है. पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) बढ़ती है. इससे आपकी किस्मत पर भी बुरा असर पड़ता है.

Advertisement

शुक्र ग्रह पर पड़ता है बुरा असर
वास्तु के अनुसार, फटे-पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से होता है.  शुक्र को सुख, विलासिता और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है.  जब आप इन कपड़ों से पोंछा लगाते हैं, तो शुक्र ग्रह कमजोर होने लगता है, जिससे जीवन में आर्थिक तंगी और सुख-सुविधाओं की कमी होने लगती है. 

बढ़ती है घर में नकारात्मक ऊर्जा
पुराने कपड़ों में धूल और गंदगी के साथ-साथ पुरानी ऊर्जा भी दबी होती है.  जब आप उनसे पूरे घर की सफाई करते हैं, तो वह नकारात्मक ऊर्जा घर के हर कोने में फैल जाती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, बेवजह के झगड़े और चिड़चिड़ापन बढ़ने की संभावना रहती है. 

तरक्की में आती हैं बाधाएं
वास्तु शास्त्र की मानें तो फटे कपड़ों का उपयोग घर की सफाई में करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है.  इससे घर के मुखिया और अन्य सदस्यों की तरक्की में रुकावटें आने लगती हैं, एक वक्त के बाद बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं. 

Advertisement

सेहत के लिए भी है नुकसानदेह
धार्मिक कारणों के अलावा, पुराने कपड़े अक्सर पूरी तरह साफ नहीं होते, उनमें बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है.  इनसे पोंछा लगाने से घर में बीमारियां फैल सकती हैं.

क्या करें?

  • घर की सफाई के लिए हमेशा नया और साफ पोंछा ही खरीदें.

  • पुराने कपड़ों को सफाई के काम में लाने के बजाय उन्हें सही तरीके से डिस्पोज करें या किसी जरूरतमंद को दें.

  • पोंछे के पानी में थोड़ा नमक मिलाकर सफाई करें, इससे घर की बुरी ऊर्जा खत्म होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement