Solar New Year 2026: ग्रहों के राजा सूर्य ने आज मेष राशि में गोचर किया है. इस राशि में सूर्य 15 मई तक रहने वाले हैं. यहां सूर्य उच्च के माने जाते हैं. सूर्य जब मेष राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मेष संक्रांति कहा जाता है. इस दिन बैसाखी का त्योहार भी मनाया जाता है. इस दिन सोलर न्यू ईयर यानी सौर नववर्ष की शुरुआत भी होती है. यह सौर न्यू ईयर 14 अप्रैल 2026 से लेकर 13 अप्रैल 2027 तक रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो इस सौर नववर्ष में कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना है. आइए जानते हैं.
वृषभ राशि
इस सौर नववर्ष में वृषभ राशि वालों के खर्चे बढ़ने की आशंका है. आय में भी कमी हो सकती है. धन की कमी आपको पूरे साल परेशान कर सकती है. भावनात्मक रूप से भी बड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. मति भ्रम, भटकाव से परेशान रहेंगे. निर्णय लेने में आपको मुश्किल होगी. इस दौरान अजनबी लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
उपाय- प्रतिदिन ताम्बे के लोटे में जलकर भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें.
कन्या राशि
यह सौर नववर्ष कन्या राशि वालों के लिए भी नई चुनौतियां और संघर्ष लेकर आ सकता है. जरूरी कार्यों में देरी होगी. बड़ी मुश्किल से आपके काम पूरे होंगे. सरकारी कार्यों में अवरोध आएंगे. यदि सावधानी से काम लिया जाए तो करियर के मोर्चे पर आने वाली मुश्किलों से लड़ा जा सकता है. इस वर्ष नई जॉब, नया व्यापार या कोई नया व्यापार शुरू करने से बचें. इस वर्ष आपको बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे.
उपाय- साल के प्रत्येक रविवार 108 बार 'ॐ घृणि सूर्याय' नमः मंत्र का जाप करें.
मीन राशि
धन, स्वास्थ्य और निजी जीवन में कुछ चिंताएं हो सकती हैं. रुपया-पैसा कमाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कोशिशें करनी होंगी. रुपया बचाना या जोड़ पाना भी आपके लिए जरा मुश्किल हो सकता है. पैसों की बचत पर ध्यान देना होगा. खर्च, उधार, लेन-देन आदि पर बहुत सावधानी से काम करना होगा. आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में भी स्थिति कष्टकारी हो सकती है. सावधानी से काम लेना होगा.
उपाय- सप्ताह में एक बार आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें और रोज सुबह गाय को रोटी खिलाएं.
aajtak.in