Kantak Dhaiyya 2026: सिंह राशि वालों पर चल रही है शनि की कंटक ढैय्या, जून 2027 तक रहना होगा सावधान!

Shani Kantak Dhaiyya 2026: सिंह राशि के जातकों पर जून 2027 तक शनि की कंटक ढैय्या का प्रभाव रहेगा. जानें इस मुश्किल समय में आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना है और शनि देव के प्रकोप को कम करने के अचूक उपाय.

Advertisement
शनि देव ढैय्या (Photo: ITG) शनि देव ढैय्या (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

Kantak Dhaiyya 2026: इस समय ग्रहों की स्थिति के अनुसार सिंह राशि के लोगों पर शनि की कंटक ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. ज्योतिष में इसे कठिन समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां भी ज्यादा चुभने लगती हैं. मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं इस अवधि में बढ़ सकती हैं. यह स्थिति धीरे-धीरे असर दिखाती है और इसका प्रभाव लंबी अवधि तक रह सकता है. खासतौर पर जिन लोगों पर पहले से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

Advertisement

सिंह राशि पर कंटक ढैय्या कब रहेगी?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सिंह राशि के जातकों पर शनि की कंटक ढैय्या साल 2026 से ही चल रही है. यह ढैय्या जून 2027 तक रहेगी. इस समय शनि देव मीन राशि में बैठे हुए हैं, जिसके प्रभाव से सिंह राशि आठवें भाव के प्रभाव (कंटक ढैय्या) के अंतर्गत आ रही है.

जून 2027 तक क्या रखें ध्यान

3 जून 2027 तक सिंह राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान कई कामों में रुकावट आ सकती है और मन भी बेचैन रह सकता है.

- नौकरी या काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का सही फल मिलने में देरी हो सकती है. कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके काम का श्रेय किसी और को मिल जाए. इसलिए धैर्य और समझदारी बहुत जरूरी है.

Advertisement

- ऑफिस या काम की जगह पर साथ काम करने वालों से अनबन हो सकती है, इसलिए विवाद से बचना बेहतर रहेगा.

- पैसों के मामले में भी सावधानी जरूरी है. इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें और किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है.

- नौकरी बदलने का विचार भी जल्दबाजी में न करें. हर फैसला सोच-समझकर ही लें.

घर-परिवार और स्वास्थ्य पर असर

- इस दौरान घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद सामने आ सकते हैं.

- स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें. छोटी समस्या भी बड़ी बन सकती है, इसलिए नियमित जांच और सावधानी जरूरी है.

- वाहन चलाते समय भी खास ध्यान रखें, क्योंकि चोट या दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है.

- अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. इसलिए फालतू खर्चों पर कंट्रोल रखें.

शनि के प्रभाव को कम करने के उपाय

- शनिवार के दिन शनि से जुड़े उपाय करना लाभदायक माना जाता है.

- हर शनिवार शनि चालीसा का पाठ करें और शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

- मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ना भी शुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक प्रभाव कम होता है.

Advertisement

- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी लाभ देता है.

- जरूरतमंद लोगों को काली उड़द, काले तिल या सरसों का तेल दान करें.

- मानसिक शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, कम से कम 11 या 108 बार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »