Shiv Yog 2026: शिव योग का महासंयोग! 24 जून से इन 3 राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ

Shiv Yog 2026: शिव योग का यह खास समय कई लोगों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. सही दिशा में किए गए प्रयास इस दौरान अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

Advertisement
शिव योग 2026 (Photo: ITG) शिव योग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

Shiv Yog 2026: ज्योतिष में शिव योग को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही पूजा-पाठ और साधना करने वालों के लिए भी यह समय खास फलदायी होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार शिव योग 24 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा और 25 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस योग का असर कुछ राशियों पर खास तौर पर देखने को मिलेगा, जो आने वाले दिनों तक जारी रह सकता है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि (Gemini)
इस अवधि में मिथुन राशि वालों को काम के नए मौके मिल सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों का काम करने का तरीका बेहतर होगा और उन्हें सराहना मिल सकती है. सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है, खासकर खान-पान पर. किसी दोस्त की मदद से आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदा देगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. आमदनी के नए साधन बन सकते हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को आप बेहतर तरीके से निभा पाएंगे. घूमने-फिरने का भी मौका मिल सकता है. वाहन सुख मिलने के संकेत हैं, लेकिन सेहत के लिए जंक फूड से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. इस दौरान आपका झुकाव धर्म और आध्यात्म की ओर बढ़ेगा. छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगेगा. प्रेम जीवन में भी स्थिति संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »