Shani Mangal Yuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है. इस राशि में मंगल 11 मई तक रहेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, मीन राशि में शनि पहले से बैठा हुआ है. ऐसे में यहां मंगल और शनि की महायुति बन गई है. ये महायुति देश-दुनिया में बड़ी उथल-पुथल का कारण बन सकती है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा ने इस योग के खतरनाक होने की वजह भी समझाई है.
ज्योतिषविद ने बताया कि मंगल अग्नि तत्व से संबंध रखता है जो विस्फोट और युद्ध का कारक भी माना जाता है. जबकि शनि वायु तत्व से जुड़ा है, जो मंगल की आक्रामकता को और बढ़ावा देता है. मंगल और शनि का मिलन मीन राशि में हो रहा है, जो कि जल तत्व की राशि है. इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं जो कि इस वक्त अतिचारी हैं. कुल मिलाकर देखें तो ग्रहों की ये स्थिति देश-दुनिया के लिए कुछ स्पष्ट संकेत दे रही है.
देश-दुनिया में मच सकता है हाहाकार
1. ज्योतिषविद डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, दुनिया के किसी कोने में बड़ा युद्ध होने के संकेत दिख रहे हैं. मीन राशि में शनि-मंगल की युति पानी या समुद्र जैसे क्षेत्रों को लेकर तनाव बढ़ने का संकेत दे रही है.
2. देश-दुनिया में आतंकवाद और अराजकता बढ़ने का खतरा दिखाई दे रहा है. ऐसी घटनाओं के बढ़ने से लोगों में असुरक्षा का खतरा भी बढ़ सकता है.
3. मंगल-शनि की युति गृह युद्ध का भी संकेत दे रही है. सरकारी की नीतियों से नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर सकते हैं. चारों ओर आंदोलन और विद्रोह का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा.
4. महंगाई के कारण लोग नाराज दिखाई देंगे. जनता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल सकती है. मूल्यवान वस्तुएं महंगी होंगी. सोने-चांदी के दाम आसमान छू सकते हैं.
5. आर्थिक मंदी और बेरोजगारी अपने चरम पर आ सकती है. लोगों के करियर-रोजगार पर इसका नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकता है. लोगों की धन की स्थिति में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. शेयर मार्केट या निवेश के क्षेत्रों में लोगों का पैसा डूब सकता है.
aajtak.in