Mangal Nakshatra Parivartan 2026: साहस, ऊर्जा और शौर्य के कारक ग्रह मंगल 16 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मंगल और कृत्तिका नक्षत्र का यह संयोग बेहद प्रभावशाली माना जाता है. कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी खुद सूर्य देव हैं, जो मंगल के परम मित्र हैं. मित्र के नक्षत्र में मंगल का यह आगमन कई राशि के जातकों के जीवन में तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आइए जानते हैं कि मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है:
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता लेकर आ सकता है. अटके हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं. निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगी. आपकी बातों में एक अलग प्रभाव दिखेगा, जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जिनके नक्षत्र में मंगल प्रवेश कर रहे हैं. इसलिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपको हर काम में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में आपका पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे. कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने के संकेत हैं, जिससे मुनाफे में बढ़ोतरी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
चूंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का सीधा और सकारात्मक असर आपके जीवन पर देखने को मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. आप कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से करेंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. नई नौकरी के अवसर भी सामने आएंगे. यदि आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में जाना शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा. यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है. छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.
aajtak.in