Ketu Nakshatra Parivartan 2026: दिसंबर तक केतु इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानियां, संभलकर लें सभी फैसले

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु का मघा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है. इस दौरान आर्थिक नुकसान, अचानक खर्च और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. खासतौर पर निवेश और बड़े फैसलों में सावधानी जरूरी है. जानिए किन लोगों को इस समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement
केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2026 से केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है और यह गोचर 5 दिसंबर तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार, केतु को पाप ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए परेशानी भरा साबित हो सकता है. इस दौरान खासतौर पर पैसों के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक खर्च या नुकसान होने के संकेत हैं. साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा. आइए अब जानते हैं कि दिसंबर तक किन राशियों को इस समय ज्यादा सावधानी बरतनी होगी.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत और पैसों दोनों पर ध्यान देना होगा. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और योजनाएं बिगड़ सकती हैं. काम का दबाव मानसिक थकान दे सकता है. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और हर चीज को अच्छे से जांच लें.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है. कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बड़े निवेश या खर्च से बचना बेहतर रहेगा. घर-परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें.

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस समय अनपेक्षित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि या अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. नए काम या यात्रा में बाधा आ सकती है. परिवार में तनाव का माहौल भी बन सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना ही बेहतर रहेगा.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा अस्थिर रह सकता है. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है और निवेश से नुकसान की आशंका है. मन में बेचैनी या उलझन महसूस हो सकती है. रिश्तों में भी दूरी या गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement