Kendra Trikon Yog 2026: 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस गोचर के साथ ही एक खास ज्योतिषीय संयोग बन गया है. मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं और अब शुक्र के यहां आने से दोनों ग्रहों की युति बन रही है. ज्योतिष शास्त्र में इस स्थिति को केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण माना जाता है. माना जाता है कि यह योग जीवन में सुख-सुविधाओं, करियर में प्रगति और आर्थिक मजबूती के संकेत देता है. खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है.
केंद्र त्रिकोण राजयोग कैसे बनता है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव के स्वामी ग्रह अनुकूल स्थिति में आकर आपस में संबंध बनाते हैं, तो राजयोग बनता है. मीन राशि में शुक्र को उच्च का माना जाता है, इसलिए यहां उनका प्रभाव मजबूत होता है. वहीं शनि की मौजूदगी इस योग को और खास बना रही है. यह ग्रह स्थिति 26 मार्च तक रहने वाली है, इसलिए इस अवधि में कई लोगों को करियर और धन से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह योग काफी लाभदायक माना जा रहा है. इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है. पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहेगा. जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना भी बन सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. नौकरी में वेतन वृद्धि या पदोन्नति के योग बन सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कुछ काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के जीवन में भी इस राजयोग का असर शुभ माना जा रहा है. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. सेहत सामान्य रूप से अच्छी रह सकती है. अगर आप घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस दिशा में भी सफलता मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशियां ला सकता है.
aajtak.in