Budh Vakri 2026: ज्येष्ठ का महीना शुरू होने वाला है. इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से लेकर 29 जून तक रहने वाला है. ज्येष्ठ माह की आखिरी तिथि पर बुद्ध ग्रह की चाल बदल जाएगी. दरअसल, 29 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री हो जाएंगे. यानी इस दिन उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद बुध 24 जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि वक्री बुध चार राशियों को शुभ परिणाम दे सकते है. आइए जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर में इनकम प्लो बहुत अच्छा रहने वाला है. विवाह योग्य लोगों को जल्द ही कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो आपको करियर में आगे बढ़ाएगा. जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां भी दूर होने वाली हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुध का वक्री होना शुभ माना जा रहा है. आपके महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा. अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावी ढंग से रखने में सफल रहेंगे. आपको कोई बड़ी इच्छा भी इस दौरान पूरी हो सकती है. नया मकान या कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी बुध की वक्री चाल अनुकूल मानी जा रही है. रिश्तों में गलतफहमियों दूर होंगी. आर्थिक मामलों में यह समय संतुलित रहेगा. धन संबंधी स्थिति स्थिर बनी रह सकती है. कर्ज, उधार से राहत मिलने वाली है. बैंक अकाउंट को बढ़ाने पर ध्यान देंगे. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा है. रोग-बीमारियों से बचाव होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक बुद्ध के वक्री होते ही तरक्की की सीढ़ी चढ़ सकते हैं. करियर में आपकी ग्रोथ होगी. नौकरी, व्यापार में उन्नति के बड़े अवसर आपके हाथ लग सकते हैं. साथ ही, आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं. करियर में जो रुकावटें सामने आ रही थीं, उनमें राहत मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में लाभ की संभावनाएं हैं.
aajtak.in