Advertisement

धर्म की ख़बरें

कपाट खुलने से पहले देखें कैसा है बद्रीनाथ धाम का माहौल? Photos

कमल नयन सिलोड़ी
  • चमोली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST
  • 1/5

23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने वाले हैं. श्रद्धालुओं के लिए 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद बद्रीनाथ के कपाट खोले जा रहे हैं. श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. आइए बाबा बद्रीनाथ के कपाट खुलने से पहले आपको बताते हैं आखिर वहां का माहौल अभी कैसा है और इस बार तैयारियों पर कितना जोर रहा है.

  • 2/5

इस बार गेंदे के सफेद और रंग-बिरंगे फूलों के साथ भगवान विशाल बद्री का दरबार सजाया गया है. पहली बार फलों से भी बद्री विशाल के मंदिर को सजाने का काम किया गया है. लगभग 21 कुंतल फूलों से भवन को सजाया गया है.

  • 3/5

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी न सिर्फ देश, बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. यूरोप से स्टूडेंट्स का एक ग्रुप बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचा है. उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वो बद्री विशाल के कपाट खुलते हुए देखेंगे.

Advertisement
  • 4/5

इसी बीच बद्रीनाथ मार्ग पर बिछी बर्फ की सफेद चादर और चमकते ग्लेशियर यात्रियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन गए हैं. मैदानी इलाकों में लू की तपिश पड़ रही है, लेकिन यहां पहाड़ों पर अभी भी कुदरत का सफेद जादू बिखरा हुआ है.

  • 5/5

हर जगह यात्रियों की गाड़ियां ग्लेशियर देखते ही रुक जाती हैं. लोग उत्साह से बर्फ को हाथों में लेकर खेल रहे हैं. स्नोमैन बना रहे हैं और मोबाइल में इन खूबसूरत यादों को कैद कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement