भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं. भारत की टीम ने प्रैक्टिस पूरी कर ली है और सूर्य कुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती पर बड़ा बयान दिया है. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है. सुनील गावस्कर ने सुझाया है कि कुलदीप यादव और रिंकू सिंह को मौका दिया जाए.