पश्चिम एशिया के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़ी देर पहले राज्यसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है. हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है. पीएम ने कहा कि फर्टिलाइजर की सप्लाई प्रभावित हो रही है. होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसा हुआ है. जरूरी है कि भारत की संसद की उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक जाए. पीएम ने कहा कि युद्ध की शुरूआत के बाद से मैंने वेस्ट एशिया के देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है. गल्फ के देशों के साथ बात कर रहे हैं. अमेरिका और इजराइल के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि हमने होर्मूज स्ट्रेट खोले जाने पर बात की है. कमर्शियल जहाज पर हमला अस्वीकर है. भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का रास्ता सुझाया है. किसी के भी जीवन पर संकट मानवता के हित में नहीं है.