पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नामेंट में अपने फैसलों को पलट दिया है. एशिया कप 2023 में PCB ने दावा किया था कि भारत पाकिस्तान मैच खेलेगा पर सभी मैच श्रीलंका में हुए. वर्ल्ड कप 2023 में टीम के भारत नहीं जाने की धमकी के बाद पूरी टीम भारत पहुंची और मैच खेले. चैंपियंस ट्रॉफी में भी PCB को हाईब्रिड मॉडल स्वीकार करना पड़ा। 2025 एशिया कप में रेफरी हटाने और टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी के बावजूद अंत में टूर्नामेंट खेला गया. अब T20 वर्ल्ड कप में भी PCB का यू टर्न साफ नजर आ रहा है.