राजस्थान की राजधानी जयपुर में मां की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोप है कि बेटी ने संपत्ति पर कब्जा करने और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने के लालच में अपनी मां की हत्या की साजिश रची. उसने जो खुलासे किए उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूरी वारदात की पहले से योजना बनाई थी और पूछताछ के दौरान उसे अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं दिखा. मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.