आज का दिन दो बड़े मंचों के सजने का दिन है, उम्मीदों का दिन है, आशंकाओं को दूर करने का दिन है. मुद्दे कई हैं लेकिन पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं कि क्या इन मंचों से कोई ऐसा समाधान निकलेगा जो मध्य पूर्व में शांति की राह दिखाएगा या फिर उलझाव और बढ़ेंगे. एक तरफ बीजिंग में ट्रम्प और जिनपिंग मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है.