55 साल के शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में कल से मुख्यमंत्री होंगे. आज कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद शुभेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के ज्यादातर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री मौजूद होंगे.