लोकसभा में मोदी सरकार महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं करवा पाई. बिल को पास करवाने के लिए लोकसभा में मौजूद दो-तिहाई सांसदों का बहुमत चाहिए था. बिल पर कुल 528 सांसदों ने वोट डाले, बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े जबकि विरोध में 230 वोट. सरकार को मैजिक नंबर यानी 528 का दो तिहाई 352 वोट चाहिए थे. लेकिन बिल मैजिक नंबर से पीछे रह गये, 54 वोटो से गिर गया. विपक्ष इसे अपनी जीत के तौर पर पेश कर रहा है.