23 लाख NEET परीक्षार्थियों का भविष्य आज दांव पर है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के सपने संजोए थे. पेपर लीक के चलते NEET की परीक्षा रद्द कर दी गई. लेकिन सवाल फिर यही है कि सरकार के तमाम दावों के बाद भी परीक्षा से पहले पेपर लीक हो जाएगा, बाजारों में क्वेश्चन पेपर गेस पेपर की शक्ल में लाखों रुपए में खुल्लम खुल्ला बेचे जाएंगे. तो फिर सालों-साल मेहनत करने वाले छात्रों का क्या होगा.