मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस बने सुरेश कुमार कैत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधिपति की शपथ जस्टिस सुरेश कुमार कैत को दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे.

Advertisement
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सुरेश कुमार कैत. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 28वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सुरेश कुमार कैत.

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 25 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

जस्टिस सुरेश कुमार कैत ने को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे. 

हरियाणा के कैथल जिले के काकौत गांव में 24 मई 1963 को जन्मे कैत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और साल 1989 में अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड हुए. 

Advertisement

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट वेबसाइट के अनुसार, सुरेश कुमार कैत 5 सितंबर 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 12 अप्रैल 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश बने.

जस्टिस कैत ने बाद में 12 अप्रैल 2016 से हैदराबाद में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में कार्य किया और 12 अक्टूबर 2018 को उन्हें वापस दिल्ली हाईकोर्ट भेज दिया गया. अब उन्हें 21 सितंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »