न हवाला, न करोड़ों की लूट! गुना के जिस कांड में नपे SP अंकित सोनी, उसकी गुजरात के कारोबारी ने खुद बताई हकीकत

गुना के बहुचर्चित 'हवाला कांड' में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जिस कथित करोड़ों के हवाला के आधार पर तत्कालीन एसपी अंकित सोनी का तबादला किया गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा, वह पूरी तरह 'मनगढ़ंत' निकला है.

Advertisement
गुजरात के व्यापारी ने कहा, पुलिस की कोई गलती नहीं थी.(Photo:ITG) गुजरात के व्यापारी ने कहा, पुलिस की कोई गलती नहीं थी.(Photo:ITG)

विकास दीक्षित

  • गुना ,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

MP News: गुना के सनसनीखेज हवाला कांड ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया. नाक बचाने के लिए विभाग ने न केवल 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया, बल्कि पुलिस कप्तान का भी जिले से तबादला कर दिया गया. लेकिन तथाकथित हवाला कांड को हकीकत जब सामने आई तो पूरा मामला ही पलट गया. जिस व्यापारी की कहानी के आधार पर गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी पर गाज गिरी, अब उसी मसाला व्यापारी ने Aajtak से एक्सक्लूसिव चर्चा में बताया कि पूरा मामला ही मनगढ़ंत था. करोड़ों के हवाला कारोबार की जो बात कही गई थी, दरअसल वो हुई ही नहीं थी.

Advertisement

सूरत के मसाला व्यापारी दक्षित पटेल ने खुलासा किया कि उनके पास केवल 9.50 लाख रुपए थे जो गुजरात से दिल्ली भेजे गए थे. लेकिन जब दिल्ली में दूसरा व्यापारी नहीं मिला तो उनका ड्राइवर स्कॉर्पियो गाड़ी (GJ05 RK 9351) से पैसे वापस लेकर इंदौर लौट रहा था, तभी गुना की रूठियाई पुलिस चौकी के पास स्थित TOLL TAX पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान गाड़ी को रोक लिया था. लेकिन जब हमने बताया कि हमारा पैसा एक नंबर का है तो हमें जाने दिया. लेकिन इंदौर पहुंचकर देखा तो बैग में 8.50 लाख रुपए थे. 

पैसे गिनने में हमसे गलती हो गई थी, इसलिए वापस गुना पहुंचकर एसपी अंकित सोनी से मुलाकात की और एक लाख रुपए गायब होने के बारे में बताया.

एसपी साहब ने कहा कि लिखित शिकायत कर दो, जांच करवाते हैं. लेकिन हमने कहा कि एक बार दोबारा रूठियाई थाने में जाकर देखते हैं. कहीं पैसा किसी ने निकाला तो नहीं था.

Advertisement

रूठियाई थाने पहुंचकर पता किया तो पुलिस की कोई गलती नहीं थी, बल्कि बैग में शुरू से ही एक लाख रुपए कम थे. हमने किसी भी तरह की शिकायत नहीं की और वहां से चले गए. लेकिन दो दिन बाद जब पता चला कि हवाला कांड में हमारा नाम आ रहा है और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है, तो हम खुद बयान देने के लिए पुलिस के पास गुजरात से गुना पहुंचे हैं. हमने कभी भी करोड़ों का हवाला नहीं किया, बल्कि हम तो मसाला के व्यापारी हैं जो गुजरात से मध्यप्रदेश में खरीदी के लिए आते हैं.

ड्राइवर का बयान 

गाड़ी चालक मौलिक ने aajtak को बताया कि जब वो गाड़ी GJ05 RK 9351 लेकर गुना से गुजरा तो रूठियाई पर पुलिस ने उसे रोका और वाहन चेकिंग की, लेकिन बाद में छोड़ दिया था. पुलिस से हमें किसी भी तरह की शिकायत नहीं है.

गुजराती मतलब हवाला कारोबारी नहीं

मसाला व्यापारी के सहयोगी अनिल पटेल ने कहा कि जरूरी नहीं है, हर एक गुजराती हवाला कारोबारी हो. लोगों को गलतफहमी होती है कि गुजराती मतलब हवाला करने वाला. हम लोग तो छोटा मोटा धंधा करते हैं, जिसके चलते अक्सर पैसे लेकर हाइवे से गुजरते हैं.

हवाला कांड निकला महज अफवाह!

Advertisement

मसाला व्यापारी के बयान के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बिना जांच किए एक पुलिस अधिकारी को जिले से कैसे हटा दिया गया? क्या वजह रही की आनन फानन में अंकित सोनी का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया?

करोड़ों रुपए के हवाला कारोबार की खबर भी महज एक अफवाह निकली. जब इस मामले में कोई फरियादी था ही नहीं, तो कैसे एक IPS के सिर पर ठिकरा फोड़ दिया गया और कैसे पूरे मामले को सिवनी हवाला कांड से जोड़ दिया गया?

इस मामले में ट्रेनी IPS अधिकारी आयुष जाखड़ कर रहे हैं. आयुष जाखड़ ने व्यापारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और एक रिपोर्ट तैयार करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है. मामले की जांच के लिए DIG अमित सांघी भी गुना पहुंचे थे जिन्होंने बारीकी से जांच की बात कही. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »