Advertisement

रिलेशनशिप

पीएम मोदी का वो खास दोस्त, जिनसे नहीं छिपा कोई राज

सुमित कुमार/aajtak.in
  • 01 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST
  • 1/5

हर किसी की जिंदगी में दोस्तों की एक खास जगह होती है. ऐसे ही खास दोस्तों के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी में भी उनका एक खास दोस्त काफी मायने रखता है.

  • 2/5

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि आखिर उनका सबसे अच्छा दोस्त कौन है, जिससे वो अपनी सभी बातें साझा कर सकते हैं? इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा था, 'जब मैं संघ में कार्यरत था, तब एक लक्ष्मणराव इनामदार थे. मेरा मन उनको अपनी हर बात बताने का करता था और मैं उनसे अपनी सभी बातें साझा कर लेता था.'

  • 3/5

मोदी ने कहा था कि जिस शख्स से आप हर बात शेयर करते हैं, कभी-कभी वे ऐसी राय दे देते हैं जो आपको कोई ज्ञानी पंडित या महा विद्वान भी नहीं बता सकता. इसी तरह वह हर बात अपने राजदार लक्ष्मणराव इनामदार से साझा करते थे. क्योंकि अब वह जीवित नहीं हैं.

Advertisement
  • 4/5

लक्ष्मणराव आरएसएस के स्वयंसेवक थे. वकालत की पढ़ाई कर चुके इनामदार गुजरात में संघ के प्रांत प्रचारक थे. ऐसा कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी को संघ में लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है. यह इनामदार ही थे जिनके संपर्क में आने के बाद मोदी की दिलचस्पी सामाजिक कार्यों में बढ़ती चली गई.

  • 5/5

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि जीवन में एक व्यक्ति ऐसा होना चाहिए, जिसको आप अपने मन के हर अच्छे और बुरे विचार को बता सकें. जिससे आप अपने साथ हुए अच्छी और बुरी दोनों घटनाओं को बता सकें. जिससे आप कुछ भी न छिपाएं.

Advertisement
Advertisement