How to make Saunf ka Sharbat: 40 डिग्री की गर्मी और लू की छुट्टी करेगा सौंफ का शरबत, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार, पेट को मिलेगी ठंडक

How to make Saunf ka Sharbat: अगर आप भी गर्मियों में कुछ ठंडा और हटके पीना चाहते हैं तो सौंफ का शरबत आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह फटाफट बनकर तैयार हो जाता है और पीने में भी काफी अच्छा लगता है.

Advertisement
सौंफ का शरबत (Photo: ITG) सौंफ का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

How to make Saunf ka Sharbat: पिछले कुछ दिनों से भारत के ज्यादातर शहरों में चिलचिलाती तपती गर्मी और लू चल रही है. लू और गर्मी में जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तो उसे हाइड्रेटेड और ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है. गर्मी में नींबू का शरबत तो सभी पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी सौंफ का शरबत ट्राई किया है.

बाजार में मिलने वाले शरबत अक्सर चीनी और प्रिजर्वेटिव्स से भरे होते हैं. ऐसे में सौफ का शरबत एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है. सौंफ की तासीर बेहद ठंडी होती है. ऐसे में बिना चीनी और बिना किसी आर्टिफिशियल मसाले वाला यह शरबत न केवल आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा बल्कि पाचन को दुरुस्त कर एसिडिटी और जलन जैसी समस्याओं को भी दूर भगाएगा.

Advertisement

शरबत के लिए तैयार कर लें ये चीजें

1/2 कप मोटी सौंफ

2 कप पानी (भिगोने के लिए)

1/2 कप धागे वाली मिश्री

मिश्री चीनी के विकल्प के रूप में जो प्रकृति में ठंडी होती है. आप चाहें तो शहद भी यूज कर सकते हैं.

8-10 ताजा पुदीने के पत्ते

बर्फ के टुकड़े

बिना चीनी-मसाले वाला सौंफ का शरबत कैसे बनाएं

सबसे पहले सौंफ को अच्छी तरह साफ कर लें और इसे रात भर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.

अब भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सी जार में डालें. इसमें धागे वाली मिश्री और पुदीने के पत्ते डालकर एक महीन पेस्ट बना लें.

तैयार पेस्ट को एक बारीक छलनी या सूती कपड़े की मदद से छान लें ताकि सौंफ के रेशे अलग हो जाएं.

Advertisement

एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, तैयार सौंफ का अर्क डालें और ऊपर से ठंडा पानी मिलाएं. इसे अच्छी तरह चलाएं और ताजा पुदीने से सजाकर परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement