सास बन चुकीं अंजलि तेंदुलकर ने खूबसूरती में बहू को किया पीछे, गोल्डन चोकर और बनारसी साड़ी में दिखाए ठाठ

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Advertisement
बनारसी साड़ी में छाईं अंजलि तेंदुलकर (Photo: ITG) बनारसी साड़ी में छाईं अंजलि तेंदुलकर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की है. बेटे की शादी के बाद पूरा परिवार कल प्रसिद्ध डिजाइनर एका लखानी और प्रोड्यूसर रवि भागचंदका की शादी में एक साथ नजर आया. हाल ही में सास-ससुर बने सचिन और और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने इस शादी में रॉयल अंदाज में शिरकत की.

अपने पूरे परिवार और नई बहू के साथ पहुंचीं अंजलि इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो अब सास बन चुकी हैं. अंजलि ने इस मौके पर गहरे हरे रंग की शानदार बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखते ही बन रहा था.

Advertisement

साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन वर्क था जिसका बॉर्डर भी काफी हेवी था. अंजलि ने इसके साथ जड़ाऊ सेट और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे.उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. अर्जुन और सानिया की शादी के बाद पहली बार पूरा परिवार एक साथ इस शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. 

अंजलि तेंदुलकर की पत्नी की खूबसूरती और शालीनता ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और वह इस इवेंट की सबसे ग्रेसफुल लग रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement