ViRosh Wedding: रश्मिका-विजय ने तोड़ा बॉलीवुड शादियों का पुराना ट्रेंड, परंपरा को बनाया सबसे बड़ा फैशन!

ViRosh Wedding: हाल ही में हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने एक नया ट्रेंड सेट किया है. पिछले कई सालों तक भारतीय सेलिब्रिटी शादियों में एक जैसा स्टाइल देखने को मिलता रहा लेकिन इस बार रश्मिका और विजय ने फैशन ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी परंपरा और संस्कृति को सबसे पहले रखा. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि उनकी शादी बाकी शादियों से कैसे अलग और खास रही.

Advertisement
रश्मिका-विजय ने अपनी शादी में परंपरा को बनाया सबसे बड़ा फैशन! (Photo- Instagram@/Rashmika Mandanna) रश्मिका-विजय ने अपनी शादी में परंपरा को बनाया सबसे बड़ा फैशन! (Photo- Instagram@/Rashmika Mandanna)

तियाशा भोवाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी खूब चर्चाओं में रही. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके वेडिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस शादी में सिर्फ फैशन या ट्रेंड ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक भी साफ दिखाई दी. यही वजह है कि यह शादी बाकी सेलिब्रिटी शादियों से अलग और खास लग रही है.

Advertisement

जहां पिछले कई सालों से भारतीय सेलिब्रिटी शादियों का एक जैसा स्टाइल देखने को मिल रहा है. ज्यादातर शादियां किसी हेरिटेज होटल या फिर विदेश की खूबसूरत लोकेशन में होती हैं. दुल्हन अक्सर सब्यसाची या मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनती हैं, जिसका रंग हल्का गुलाबी, आइवरी या लाल होता है. वहीं दूल्हा भी शेरवानी पहनता है जो दिखने में अच्छी तो लगती है लेकिन उसमें कुछ नया देखने को कम मिलता है. ज्यादातर मामलों में दुल्हन के गहनों और लुक पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, जबकि दूल्हे का लुक काफी सिंपल रखा जाता है.

रश्मिका और विजय की शादी में क्या था अलग
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में ट्रेंड के पीछे भागने के बजाय अपनी संस्कृति और परंपरा को ज्यादा महत्व दिया. शादी की तस्वीरों में सबसे खास बात यह थी कि उनका पूरा लुक साउथ इंडियन स्टाइल का था. कपड़ों से लेकर गहनों और स्टाइलिंग तक, हर चीज में उनकी संस्कृति की झलक दिख रही थी.

Advertisement

दुल्हन रश्मिका का लुक था काफी ट्रेडिशनल
रश्मिका ने अपनी शादी में अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई ऑरेंज रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी. यह रंग भी काफी अलग था, क्योंकि आमतौर पर सेलिब्रिटी दुल्हनें लाल या हल्के पेस्टल रंग चुनती हैं. यही वजह है कि उनका लुक बाकी शादियों से अलग नजर आया. 

रश्मिका के वेडिंग लुक में ज्वेलरी का भी काफी अहम रोल था. उन्होंने लंबे हार (हरम), माथे पर मांग टीका, बड़े झुमके, चोटी में लगने वाला जड़ा बिल्ला, कानों की चेन (चंपासरलू), हाथफूल, माथापट्टी, नोज पिन, चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल पहना था. इससे उनका लुक और भी ट्रेडिशनल और खास लग रहा था. उनके हर गहने में ट्रेंड से ज्यादा संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई दे रही थी.

दुल्हा विजय के लुक के हुए सभी कायल
इस शादी से एक और खास बात सामने आई कि शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हा भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकता है. आमतौर पर सेलिब्रिटी दूल्हों का लुक काफी सिंपल रखा जाता है. वे ज्यादातर आइवरी शेरवानी पहनते हैं, हल्की कढ़ाई होती है और गहने भी बहुत कम होते हैं. 

लेकिन विजय देवरकोंडा ने इस सोच को थोड़ा बदल दिया. उनके वेडिंग लुक में शाही अंदाज साफ नजर आ रहा था. उन्होंने लेयर्ड गोल्ड ज्वेलरी, बड़े कफ्स और पारंपरिक डिजाइन वाले गहने पहने थे. उन्होंने बिना झिझक ईयररिंग्स भी पहने. सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने अपने हाथों और पैरों में नेल पॉलिश भी लगाया था, जिसे आमतौर पर महिलाओं से जोड़ा जाता है. लेकिन उन्होंने इसे पूरी परंपरा के साथ अपनाया.

Advertisement

ViRosh की शादी में परंपरा का किया गया पूरा सम्मान
अगर भारत को अलग-अलग संस्कृतियों का देश कहा जाता है, तो इस शादी की हर तस्वीर में वही बात साफ नजर आई. हर फोटो में कुछ ऐसी परंपराएं दिखीं, जिन्हें देखकर लोग रुककर ध्यान से देखने लगे. रश्मिका मंडप तक जाते समय सजा हुआ नारियल (कोब्बरी बॉन्डम) लेकर आईं. उनके गाल पर साफ नजर आने वाला काला टीका (डिस्टी चूका) भी लगाया गया था. उन्होंने बसिकम भी पहना था जो हल्दी लगे धागे से बंधा एक सोने का आभूषण होता है. ये सब सिर्फ दिखावे के लिए नहीं थे, बल्कि असली परंपराओं का हिस्सा थे.

रिसेप्शन में भी, जहां अक्सर दुल्हनें गाउन या मॉडर्न ड्रेस पहनती हैं, रश्मिका ने अपनी परंपरा को ही चुना. उन्होंने मैसूर सिल्क साड़ी पहनी और गहने भी कम रखे. वहीं विजय का आइवरी वेस्टी लुक भी सादा लेकिन खूबसूरत था.

यह शादी लोगों को इतनी पसंद क्यों आई?
अक्सर सेलिब्रिटी शादियों में लोग छोटी-छोटी कमियां निकालते हैं, जैसे गहने ज्यादा भारी हैं, ब्लाउज ज्यादा डिजाइन वाला है या दूल्हे का लुक बहुत सिंपल है. लेकिन इस शादी में ऐसा बहुत कम देखने को मिला. इसकी वजह यह थी कि यह शादी ट्रेंड को फॉलो करने के लिए नहीं की गई थी. इसमें असली परंपराओं को महत्व दिया गया था. जब फैशन ट्रेंड के बजाय संस्कृति से जुड़ा होता है, तो लोग उसमें कमियां ढूंढने के बजाय उसे सराहते हैं.

Advertisement

इससे पहले विराट और अनुष्का के लुक की हुई थी चर्चा
इससे पहले साल  2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इटली के टस्कनी में हुई इस शादी ने लोगों को काफी इमोशनल भी किया था. उनकी शादी का स्टाइल इतना खास था कि बाद में कई सेलिब्रिटी शादियां उसी तरह की थीम से इंस्पायर दिखीं.
फैशन की बात करें तो विराट और अनुष्का की शादी के बाद पेस्टल रंगों वाले ब्राइडल लहंगे का ट्रेंड काफी बढ़ गया. साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग और छोटे, प्राइवेट फंक्शन भी ज्यादा पॉपुलर हो गए. कई सालों तक ज्यादातर सेलिब्रिटी शादियां उसी स्टाइल को फॉलो करती रहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement