Tips to make makhana aloo tikki: न तेल और ज्यादा मसाला, शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी मखाना आलू टिक्की, बाजार की चा

चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन डीप फ्राई आलू टिक्की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में यहां हम आपको मखाना-आलू टिक्की की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
मखाना आलू टिक्की (Photo: ITG) मखाना आलू टिक्की (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

स्ट्रीट फूड की क्रेविंग भला किसे नहीं होती. आलू टिक्की, गोलगप्पे और बर्गर जैसी चीजों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत होती है.लेकिन अब आपको मन मारने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको ऐसे घर पर ही हेल्दी तरीके से मखाना और आलू की टिक्की की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement

यह एक ऐसा सुपर-हेल्दी स्नैक है जो स्वाद में लाजवाब और सेहत में नंबर वन है. मखाना कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है. जब मखाना को आलू के साथ मिलाकर एयर-फ्राई या शैलो फ्राई किया जाता है तो यह टिक्की बेहद क्रिस्पी बनती है. यह वजन कंट्रोल करने और दिल की सेहत का ख्याल रखने वालों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है.

मखाना-आलू टिक्की के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
मखाना (भुना और दरदरा पिसा हुआ): 1 कप

उबले हुए आलू: 3-4 (मैश किए हुए)

हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर या चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

कटा हुआ हरा धनिया: 1 मुट्ठी

सेंधा नमक या सादा नमक: स्वादानुसार

मूंगफली का तेल या घी: सिर्फ शैलो फ्राई के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले मखानों को हल्का सा सूखा भून लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें. पाउडर न बनाएं.

Advertisement

एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें और उसमें दरदरा मखाना पाउडर मिलाएं. मखाना आलू की नमी सोख लेगा, जिससे टिक्की क्रिस्पी बनेगी.

अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह गूंथ लें.

हाथों पर हल्का सा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी चपटी टिक्की तैयार कर लें.

एक नॉन-स्टिक पैन में सिर्फ 1-2 चम्मच तेल डालें और टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.आप इसे एयर फ्राई भी कर सकते हैं. 

गरमा-गरम टिक्की को पुदीने की चटनी या दही के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement