Lauki Juice Warning: गर्मी में वजन घटाने के लिए पी रहे हैं लौकी का जूस? पहले जान लें किन लोगों को रहना चाहिए सावधान!

वजन घटाने के लिए लौकी का जूस तेजी से पॉपुलर हो रहा है, लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता. गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में पीने पर पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जानें किन लोगों को लौकी जूस पीने से बचना चाहिए और इसका सही सेवन तरीका.

Advertisement
लौकी का जूस लोग सुबह खाली पेट पीते हैं. (PHOTO:ITG/AI) लौकी का जूस लोग सुबह खाली पेट पीते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

Who Should Avoid Lauki Juice: बदलते समय के साथ एक बार फिर से लोग पुराने देसी नुस्खों को ज्यादा विश्वास जता रहे हैं. इसी तरह ग्लोइंग स्किन से लेकर वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है लौकी का जूस. खासतौर पर गर्मियों में लोग लौकी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं. 

Advertisement

लौकी में कैलोरी कम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है. मगर क्या हर किसी के लिए लौकी का जूस सुरक्षित होता है. अगर इसे सही तरीके से न पिया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. आइए जानतें है कि किन लोगों को लौकी का जूस पीने से परहेज करना चाहिए.

क्यों फायदेमंद माना जाता है लौकी जूस?

लौकी में फाइबर, विटामिन C, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसका जूस पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है. यही वजह है कि कई लोग इसे सुबह खाली पेट पीना पसंद करते हैं.

इसके अलावा लौकी शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में कारगार होता है. 

Advertisement

कब बन सकता है नुकसानदायक?

अगर लौकी कड़वी हो, तो उसका जूस बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. कड़वी लौकी में कुछ जहरीले तत्व हो सकते हैं, जो आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

कई बार लोग सोचते हैं कि अगर वो ज्यादा लौकी का जूस पी लेंगे तो उनका वजन उतनी ही तेजी से घटेगा. जबकि ऐसा करने से शरीर में कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी हो सकती है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  1. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से लो रहता है, उन्हें लौकी जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

  2. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.

  3. अगर किसी को पेट से जुड़ी समस्या, एलर्जी या बार-बार कमजोरी महसूस होती है, तो उन्हें भी लौकी जूस पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. 

लौकी जूस पीने का सही तरीका

हमेशा ताजी और बिना कड़वाहट वाली लौकी का ही जूस पीना चाहिए. हमेशा जूस बनाने से पहले लौकी का छोटा टुकड़ा चख लें. अगर वो कड़वी लगे, तो उसे तुरंत फेंक दें.

रोजाना एक छोटा गिलास लौकी जूस काफी होता है. इसमें टेस्ट के लिए पुदीना, नींबू या थोड़ा काला नमक मिलकर पी सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement