How to get glowing skin: महंगे फेशियल को कहें बाय, संतरे के छिलकों को ऐसे करें यूज, मिलेगा सोने जैसा निखार

How to use orange peel for glowing skin: संतरा एक ऐसा फल है जो शरीर के साथ ही आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आपने इसके छिलके के फायदों के बारे में सुना है. यहां हम आपको संतरे के छिलके के कुछ जबरदस्त फायदे बता रहे हैं.

Advertisement
ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल (Photo: ITG) ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

 इन दिनों बाजार में खूब संतरे आ रहे हैं और लोग इन्हें खूब खरीद भी रहे हैं. लेकिन हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. आयुर्वेद और आधुनिक ब्यूटी साइंस दोनों ही संतरे के छिलकों को चेहरे की रंगत निखारने के लिए रामबाण मानते हैं. साथ ही यह आपकी डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर एक गुलाबी और फ्रेश निखार भी लाने में मदद करते हैं.

Advertisement

त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है संतरे के छिलके
संतरे के छिलकों में संतरे के गूदे से भी कहीं अधिक मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. इसके कुछ मुख्य फायदे इस प्रकार हैं. 

नेचुरल ब्लीच की तरह करते हैं काम

इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर प्राकृतिक निखार देता है.

झुर्रियां रखेंगे दूर

यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे चेहरे की झुर्रियां और महीन रेखाएं कम होती हैं.

ऑयल भी रहेगा कंट्रोल

ऑयली स्किन वालों के लिए यह वरदान है क्योंकि यह त्वचा के रोमछिद्रों से एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है.

मुहांसों से मिलेगी राहत

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.

इस्तेमाल करने का सही तरीका
आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में कर सकते हैं. 

Advertisement

इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.

अब एक चम्मच छिलके के पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं. अगर स्किन ज्यादा ड्राई है तो शहद भी मिला सकते हैं.

अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें.

इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए स्क्रब की तरह सादे पानी से चेहरा धो लें. इसे हफ्ते में दो बार करने से चेहरे पर गुलाबी निखार आने लगेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement